Search
Close this search box.

गाजीपुर: मिशन शक्ति तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जन जागरूकता चौपाल का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जिले के विकास खंड जखनियां में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेशानुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

चौपाल के दौरान ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। साथ ही विद्यालयों में बालिकाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 181, 1076 और 108 — की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं विशेष उपलब्धियों हेतु शिक्षिकाओं, बालिकाओं और अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएँ मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश को और आगे बढ़ाएँगी।

ब्यूरोचीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें