Search
Close this search box.

कुश्ती में फिर लहराया बरेका का परचम, किशन यादव ने नेशनल बीच ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

वाराणसी: हिमांचल की की वादियों में जब दांव-पेच की जंग छिड़ी तो बरेका के लाल किशन यादव ने अपना दमखम दिखा कर सभी को चौंका दिया। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा शिमला में 12 से 14 अप्रैल तक आयोजित नेशनल बीच ग्रेपलिंग चैंपियनशिप 2025 में किशन यादव ने 130 किग्रा वरिष्ठ वर्ग में कांस्य पदक जीतकर सिर्फ बरेका बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

बरेका में फिटर पद पर कार्यरत किशन यादव सिर्फ एक कर्मचारी नहीं बरिक कुश्ती की दुनिया का चमकता सितारा हैं. इससे पहले वे सीनियर स्टेट झारखंड, सीनियर स्टेट उत्तर प्रदेश, अंतर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता और नेशनल गेम्स (इंडिया ओलंपिक) गुजरात सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके है। उनकी उपलब्धियों की सूची में 2017 व 2018 में लगातार उतर प्रदेश केसरी का खिताब और वर्ड प्रोपेशनल रेसलिंग हब में 100 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक भी शामिल है।

किशन यादव की इस शानदार उपलब्धि पर बरेका में खिलाडियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर तरफ से बधाइ‌यों का तांता लग गया है और बरेका को एक बार फिर गर्व महसूस हो रहा है कि उनका बेटा अखाड़े में झंडा बुलंद कर रहा है.

Leave a Comment

और पढ़ें