अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बैठक, 15 को होगा देव दीपावली का भव्य आयोजन

Ujala Sanchar

Varanasi: आगामी 12 से 14 नवंबर तक गंगा महोत्सव एवं 15 नवंबर को आयोजित होने वाले देव दीपावली के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। 12 से 14 नवंबर को अस्सी घाट, राजघाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट एवं नमो घाट पर आयोजित पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा गंगा महोत्सव के आयोजन में सफाई, चिकित्सा, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम अस्सी घाट पर होंगे। जिलाधिकारी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत अस्सी घाट पर आवश्यक सभी तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही नदी की तरफ बैरिकेडिंग कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में आने वाले पब्लिक की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था सुरक्षित कराई जाने हेतु निर्देशित किया।

बताया गया की गंगा महोत्सव के दौरान लेजर शो एवं फायर शो भी गंगा घाट पर होगा। उन्होंने घाटों की समुचित सफाई व्यवस्था के साथ ही प्रकाश व्यवस्था की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाने हेतु भी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। देव दीपावली में दिया जलाने हेतु अधिक से अधिक पब्लिक की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए।

पर्याप्त जल पुलिस की तैनाती के साथ ही एनडीआरएफ भी अपनी तैयारी भी रखें। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास एंबुलेंस की व्यवस्था भी आकस्मिकता की स्थिति में रखा जाए। सभी भवनों के साथ-साथ पुलों एवं ओवरब्रिज तथा समस्त चौराहों पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था हो। बस स्टेशन रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट पर कार्यक्रम की समुचित ब्रांडिंग सुनिश्चित कराई जाए।

15 नवम्बर को श्री काशी विश्वनाथ धाम के उस पार आतिशबाजी हेतु पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निशमन व्यवस्था किया जाएगा। 15 नवम्बर को ही चेतसिंह घाट पर प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो हेतु

See also  गाजीपुर : बेटिओं को जन्म देने वाली माताओं को किया गया सम्मानित

पैन्टून एवं पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था किया जाएगा। देव दीपावली के दिन गंगा तट के उस पार दीप प्रज्जवलन हेतु महिला कार्मिकों के लिए अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। गंगा तट पर दीप प्रज्जवलन हेतु पर्यटकों/श्रद्धालुओं/जनमानस हेतु सुरक्षा, चिकित्सा एवं अग्निशमन की व्यवस्था अवश्य हो। नमो घाट पर स्मार्ट सिटी के द्वारा दीप प्रज्जवलन की व्यवस्था किया जाएगा।

देव दीपावली के दिवस पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के उपरान्त समस्त घाटों की दीप प्रज्जवलन हेतु ससमय साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल प्रकाश चंद्र, उपनिदेशक पर्यटन, एनडीआरफ के अधिकारी सहित विभिन्न घाटों की समितियां के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Comment