गाजीपुर: जिले में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने आज सफलता हासिल की। हत्या की साजिश में नामजद शातिर अभियुक्ता ऊषा देवी को उसके घर से दबोच लिया गया। महिला की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर वीरेंद्र कुमार बरवार व उनकी टीम ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम डेहमा में छापेमारी कर ऊषा देवी (50) पत्नी शिवजी गिरी, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम डेहमा, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के खिलाफ मुकदमा संख्या 84/2025, धारा 103(1), 61(2) बीएनएस दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, ऊषा देवी पर एक सुनियोजित हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।