गाजीपुर: सैदपुर तहसील गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या को लेकर देशभर में आक्रोश है। इसी कड़ी में आज गाज़ीपुर के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा विधानसभा सैदपुर के नेतृत्व में सैदपुर तहसील गेट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई भी की गई।

इस मौके पर भाजपा विधानसभा संयोजक नरेंद्र पाठक, पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर, अमित सिंह संजय सिंह मंडल महामंत्री सुधीर पाटिल, रजनीकांत पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश पप्पू, हरिनारायण पांडेय, कमलेश सिंह पिंटू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान पर आतंक को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।