चंदौली: एशिया की सबसे बड़ी चंदासी कोयला मंडी 12 घंटे के लिए बंद, पहलगाम में हुए हिंसा के विरोध में जन आक्रोश रैली

Ujala Sanchar

चंदौली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव हरिशंकर सिंह मुन्ना ने एशिया के सबसे बड़ी मंडी 12 घंटे बंद का आवाहन किया। जिसमें सभी व्यापारी मजदूर ट्रांसपोर्टर ने मिलकर आज इस 12 घंटे की बंदी को सफल बनाते हुए आक्रोश रैली निकाला, इस दौरान समस्त व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से अपील की आतंकवादियों से एवं उनको शरण देने वाले देश पाकिस्तान से बदला ले।

मुख्य रूप से रैली में सम्मिलित हरिशंकर सिंह मुन्ना, धर्मराज यादव, मोहित बगड़िया, अशोक करोड़िया, सतीश जिंदल, कल्लू यादव ,रामधन यादव कमल, हाजी बाबू यादव, मनोज अग्रवाल, नारायण यादव, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, रणवीर सिंह, शेखर जायसवाल, अभय तिवारी अशोक पांडे, केसर कुशवाहा कवि इत्यादि ने आक्रोश रैली निकालते हुए शोक संवेदना व्यक्त कर सभा को समाप्त किया।

Spread the love

Leave a Comment