देश को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने हेतु अपनाये जैविक खेती: दीपक कुमार सिंह

Ujala Sanchar

वाराणसी: देश में बढ़ती हुई गंभीर बीमारियों को लेकर किसानों को जैविक खेती के बारे में बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरही कला में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वहीं नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग वाराणसी तथा सर्विस प्रोवाइडर बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जैविक किसान मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह जिला महामंत्री किसान यूनियन तथा विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर अवधेश कुमार कठिराव मंडल अध्यक्ष भाजपा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पाद स्टालों का अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना किया।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सर्विस प्रोवाइडर अभिषेक सिंह द्वारा अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को समृद्ध और निरोग बनाने हेतु रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील किसान आनंद प्रकाश सिंह व प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने देसी गाय पालन,मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग,लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने के बारे में विस्तार पूर्वक से किसानों को जानकारी दिया।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन मणि शंकर पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान आशीष कुमार,शांतेश्वर,जीत नारायण, मूलचंद ,सुरेश कुमार, अशोक वर्मा, लाल बहादुर कृषि विभाग के एटीएम हृदय नारायण यादव,मणि शंकर पटेल बीटीएम सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

See also  राजकीय महिला महाविद्यालय का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध

रिपोर्ट- रामविलास यादव

Spread the love

Leave a Comment