चन्दौली/ डीडीयू नगर: ड्रीम गुरुकुल कोचिंग के बच्चों का 10वीं व 12वीं की बोर्ड परिक्षा में शानदार प्रदर्शन करके अपने गुरूजनों व माता-पिता का मान बढ़ाया है। ड्रीम गुरुकुल के अनुशासन व सटीक मार्गदर्शन से लगातार सफलता मिल रही है।
इसी क्रम में कोचिंग के छात्र नैतिक तिवारी- 96%, आभिषेक यादव 95%, प्रियांक्शु पाल-94%, अल्का पाल 94%, प्रियंशिका दुबे 91%, तान्या जायसवाल-91%, खुशी कुमारी 88%, जान्हवी सिंह 87%, नैना खरवार 85%, गणेश त्रिपाठी 85%, प्रांजल सिंह-85% और बाकी अन्य छात्र भी अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण हुए।
इस दौरान सभी छात्रों को माला, मेडल व मिठाई खिलाके सम्मानित किया गया। कोचिंग के संस्थापक अंकित पाण्डेय ने इस सफलता का श्रेय बच्चों के कङी मेहनत व अध्यापको को दिया। इस मौके पर प्रदीप, आशुतोष,आलोक, सिद्धार्थ, कविता व संजना मौजूद रही।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।