National News: शादी के मौसम में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। 22 अप्रैल 2025 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत जीएसटी सहित ₹1,00,116 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई—जो अब तक की सबसे ऊंची दर है।
अप्रैल 2023 में यही दर करीब ₹70,000 थी। यानी दो साल में ₹30,000 का उछाल। विशेषज्ञ इस बढ़त के पीछे वैश्विक अस्थिरता, डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनावों को कारण मान रहे हैं। निवेशकों के लिए अब गोल्ड सबसे सुरक्षित विकल्प बन चुका है।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।