वाराणसी: दिवंगत बीजेपी नेता सुनील ओझा के ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर सात पर मुकदमा

Ujala Sanchar

वाराणसी: दिवंगत बीजेपी नेता सुनील बालकृष्ण ओझा के निधान के बाद उनके ट्रस्ट की संपत्तियों को लेकर विवाद गहरा गया है। उनके बेटे बड़ोदरा के मूल निवासी और वर्तमान में महमूरगंज स्थित विराट विला में रहने वाले ओझा विरल की तहरीर पर कैंट थाने में सुनील ओझा की करीबी रही संध्या दुबे सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ओझा विरल के अनुसार पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ओएस बाल कुंदन फाउंडेशन का कार्यालय महमूरगंज स्थित विराट विला में है। वह उस ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी उनके पिता सुनील ओझा थे। हैदराबाद के मेकला विष्णु वर्धन रेड्डी और महमूरगंज निवासिनी संध्या दुबे ट्रस्टी नियुक्त थीं। पिता ने शिवदासपुर के नितिन मल्होत्रा को 21 अक्टूबर 2021 को ट्रस्टी नियुक्त किया था। पिता के निधन के बाद ये लोग न्यासी हो गए। ट्रस्ट विलेख में वर्णित शर्तों के अनुसार उन्हें और उनके भाई ओक्षा रित्विक की नियुक्ति की गई। 

ओझा विरल ने आरोप लगाया कि उनके पिता के ट्रस्ट की संपत्तियों को हड़पने की कोशिश की जा रही है। उन्हें और उनके भाई को यहां से भाग जाने के लिए कहा जा रहा और धमकी दी जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Spread the love

Leave a Comment