वाराणसी: राजघाट स्थित मालवीय पुल से शुक्रवार को 20 वर्षीय सुमित यादव ने गंगा में छलांग लगा दी। जैसे ही नीचे मछली मार रहे मल्लाहों की नजर उसपर पड़ी, उन्होंने उसे समय रहते बाहर निकाल लिया। ऊंचाई से गिरने के कारण वह अचेत हो गया था। पुलिस की सूचना पर युवक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।