मिर्जापुर: आम आदमी पार्टी ने धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक की जयंती

Ujala Sanchar

मिर्जापुर: आम आदमी पार्टी ने धूमधाम से सम्राट अशोक की जयंती मनाई। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं अन्य पार्टी के कई सदस्यों द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया गया।

बता दें की, सम्राट अशोक की जयंती पर बीजेपी नेत्री खुशबू बिंद एवं राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिला अध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ महेश कुमार सोनकर एवं अशोक श्रीवास्तव ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी ने महेश कुमार सोनकर को मिर्जापुर नगर का नया नगर अध्यक्ष, खुशबू बिंद महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष एवं अशोक श्रीवास्तव को मिर्जापुर नगर का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्री खुशबू बिंद ने भाजपा से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया साथ ही राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ मिर्जापुर महेश कुमार सोनकर एवं पूर्व शासकीय कर्मचारी अशोक श्रीवास्तव ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए महेश कुमार सोनकर को मिर्जापुर नगर का नया नगर अध्यक्ष, खुशबू बिंद को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर एवं अशोक श्रीवास्तव को मिर्जापुर नगर का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए नियुक्ति पत्र दिया।

READ  UP By Election 2024: यूपी विधानसभा उपचुनाव की तारीख में बदलाव, अब 13 नवंबर की जगह इस दिन होगी वोटिंग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि हम सम्राट अशोक के पद चिन्हों पर चलकर एक अखंड भारत बनाने के लिए संकल्पित है आम आदमी पार्टी मिर्जापुर जनपद में एक मजबूत राजनीतिक संगठन तैयार करके राजनीतिक बदलाव आने वाली चुनाव में करने का कार्य करेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संगठन में सक्रिय और ईमानदार लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी।

उसी क्रम में आज नए पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी दिया गया है आम आदमी पार्टी को मजबूत करके आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव में एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाना हम लोग का लक्ष्य है बैठक एवं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भोलानाथ धीहार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, मीरा देवी पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सीमा खान जिला उपाध्यक्ष, नियाजुल्लाह खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मिर्जापुर, राजबहादुर मौर्य आनंद कुमार सिंह संतोष सोनी नगर अध्यक्ष यूथ विंग, यासीन खान अशोक श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव मोनू सोनकर मोहम्मद यासीन इत्यादि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित है।

Spread the love

Leave a Comment