वाराणसी । चन्दौली दुलहीपुर, सनबीम स्कूल मुगलसराय के वृहत् प्रांगण में 9 मार्च से 20 मार्च तक एनसीसी स्किल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में एनसीसी कैडेट्स को विविध प्रकार के प्रशिक्षण देकर उनके विभिन्न कौशलों का विकास किया जा रहा है। कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल प्रैक्टिस, टेंट पिचिंग प्रैक्टिकल, फायरिंग, जीके–जीएस क्लास, ग्रुप डिस्कशन तथा पब्लिक स्पीकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व कौशल, टीमवर्क तथा आत्मविश्वास का विकास करना है।इसी क्रम में 11 मार्च को 91 यूपी बटालियन के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर कर्नल सुखवीर पूनिया ने करियर अवेयरनेस सेशन के अंतर्गत कर्नल सुखवीर पूनिया ने कैडेट्स को एक विशेष सत्र के माध्यम से संबोधित किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कैडेट्स को एनडीए, एसएसबी और सीडीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही इन परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया तथा भारतीय सेना की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए कैडेट्स को देशसेवा के लिए प्रेरित किया, जिससे उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिला।
”इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सौमिता चटर्जी ने कर्नल सुखवीर पूनिया को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सूबेदार भूपेंद्र सिंह एवं हवलदार विशाल तमांग भी उपस्थित रहे।विद्यालय की निदेशक श्वेता कानूडिया ने कहा – कि एनसीसी जैसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऐसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य सौमिता चटर्जी ने अपने संदेश में कहा – कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उन्हें ऐसे अनुभव प्रदान करना है, जो उन्हें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और देश सेवा के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर विद्यालय की एडिशनल डायरेक्टर श्रुति अग्रवाल , उप- प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह , डीन उदय भानु रॉय , कोऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा , मनीष पांडे , पैरेलल करिकुलम गुंजन सिंह, सेकंड ऑफिसर सचिन सिंह यादव, एडमिनिस्ट्रेटर अश्विनी चौहान आदि उपस्थित रहे।
संजय शर्मा ब्यूरो चंदौली।







