Search
Close this search box.

गाजीपुर मेडिको लीगल की अपार सफलता के बाद पेश है स्वास्थ्य विभाग की नई करतूत! फिर हुआ वीडियो वायरल।

गाजीपुर । का स्वास्थ्य विभाग एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पहले मेडिको लीगल के मामलों में जो लापरवाही सामने आई, उसने विभाग की साख पर सवाल खड़े किए थे। अब पेश है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमानियां बरुईं का यह ताज़ा नज़ारा।

वीडियो को गौर से देखिए और विभाग की संवेदनशीलता का अंदाजा लगाइए। बूढ़े, बच्चे और गंभीर बीमार लोग धूप में बाहर ज़मीन पर बैठकर डॉक्टरों और कर्मचारियों का इंतज़ार कर रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह यहाँ का रोज़ का काम है।

क्या मेडिको लीगल वाले मामलों से प्रशासन ने कोई सबक नहीं सीखा? क्या गरीब जनता को इलाज के नाम पर सिर्फ बंद दरवाज़े और झूठे आश्वासन ही मिलेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें