Search
Close this search box.

70वें रेल सप्ताह पुरस्कार में वाराणसी मंडल को 08 कार्यकुशलता शील्ड, 11 कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा सम्मान

गोरखपुर। 19 फरवरी 2026 को गोरखपुर रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह (वर्ष 2024-25) में उदय बोरवणकर (महाप्रबंधक) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वाराणसी मंडल को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया।

08 कार्यकुशलता शील्ड से सम्मानित

वाराणसी मंडल को संरक्षा, सुरक्षा, समय पालन, दुर्घटना बचाव, राजस्व वृद्धि और आधारभूत संरचना विकास में उल्लेखनीय कार्य हेतु 05 अंतर्मण्डलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड प्रदान की गईं, जिनमें—

  • अंतर्मण्डलीय चिकित्सा कार्यकुशलता शील्ड
  • अंतर्मण्डलीय सुरक्षा कार्यकुशलता शील्ड
  • अंतर्मण्डलीय विद्युत कार्यकुशलता शील्ड
  • अंतर्मण्डलीय दूरसंचार कार्यकुशलता शील्ड
  • अंतर्मण्डलीय जनसम्पर्क कार्यकुशलता शील्ड

इसके अतिरिक्त—

  • वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्रॉफी (बी श्रेणी) द्वितीय
  • शिवगंगा एक्सप्रेस को सर्वाधिक व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रेक
  • भटनी रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम व्यवस्थित रनिंग रूम शील्ड

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शाखाधिकारियों के साथ ये सम्मान प्राप्त किए।

11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

महाप्रबंधक स्तर पर वाराणसी मंडल के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए गए—

  1. अनुज कुमार वर्मा – वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-III
  2. धनंजय कुमार सिंह – सहायक वाणिज्य प्रबंधक
  3. अवधेश कुमार सिंह – सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ)
  4. अविनाश कुमार पटेल – ट्रैक मेंटेनर-IV
  5. आर.के. वर्मा – जूनियर इंजीनियर (कैरेज एंड वैगन)
  6. काशीनाथ यादव – वरिष्ठ तकनीशियन
  7. मुनेन्द्र कुमार पाण्डेय – सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिगनल)
  8. शशिकांत प्रसाद – ईएसएम-II
  9. नविन कुमार सिंह – सीनियर सेक्शन इंजीनियर (विद्युत)
  10. रिंकू श्रीवास्तव – वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी (लेखा)
  11. दीपिका श्रीवास्तव – सहायक डिपो (भंडार/स्टोर खलासी)

यह उपलब्धि वाराणसी मंडल की टीमवर्क, कार्यकुशलता और समर्पण का प्रतीक है, जिसने वर्ष 2024-25 में रेलवे संचालन और यात्री सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें