वाराणसी । के बृज इन्क्लेव, सुंदरपुर स्थित महात्मा मेमोरियल एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। नर्सरी से कक्षा 8 तक का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर निदेशक डॉ. राजेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने बताया कि इस सत्र में 400 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 80 प्रतिशत छात्रों ने अपने प्रमुख विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
कक्षा 8 की छात्रा आर्या श्रीवास्तव ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा कला, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विभिन्न कक्षाओं के टॉपर छात्रों में श्रीतिजा कुमारी, वेदांश राय, अनन्या, आर्यन मौर्य, दिव्यांशी मौर्य, सर्वेश श्रीवास्तव, श्रेयांश पटेल, साक्षी मौर्य, आराध्या तिवारी और आर्या श्रीवास्तव शामिल रहे।
कार्यक्रम में नीतू सिंह, मनीष कुमार सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, मोनिका पटेल, कोमल गुप्ता और दिनेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







