Search
Close this search box.

बलिया में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

बलिया । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की छठी डीन कमेटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अंतर्गत (RAWE) एवं (AIA) कार्यक्रम के तहत राजकीय फल संरक्षण विभाग, बलिया (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

इस प्रशिक्षण में कुल 82 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रमुख प्रोफेसर विजयानन्द पाठक के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ।

उनके साथ सहयोगी के रूप में डॉ. शिवेंद्र नारायण, डॉ. कौशल कुमार पांडेय, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. संजीत सिंह तथा प्रोफेसर बृजेश जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं, प्रशिक्षक के रूप में त्रिभुवन राम (प्रभारी, फल संरक्षण विभाग, बलिया) के साथ दिग्विजय जी और चंद्रजीत राम ने सक्रिय भूमिका निभाई।इसके अतिरिक्त, बाह्य विशेषज्ञों के रूप में हरिशंकर वर्मा, रामानुज उपाध्याय एवं सुमंत कुमार दुबे ने भी अपने अनुभव साझा कर प्रशिक्षण को समृद्ध बनाया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।

रिपोर्टिंग संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें