Search
Close this search box.

एपेक्स हॉस्पिटल कम्पोनेंट ब्लड सेंटर का 16वां स्थापना दिवस: अत्याधुनिक तकनीकों से पूर्वांचल में जीवनरक्षक सेवाओं की मिसाल

वाराणसी । एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स हॉस्पिटल कम्पोनेंट ब्लड सेंटर ने आज 16 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केक काटकर अपना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, ब्लड बैंक इंचार्ज वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. संदीप नौटियाल एवं डॉ. दिव्या खिची की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्लड सेंटर ने नाको एवं अन्य मानकों का पालन करते हुए संक्रमण रहित रक्त उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक ईसीएलआईए तकनीक को अपनाया है। वाराणसी एवं पूर्वांचल क्षेत्र में कॉर्पोरेट, शिक्षण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित 150 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से अब तक 2.05 लाख रक्त अवयवों का संग्रह किया गया है तथा लगभग 1.24 लाख यूनिट ब्लड सामान्य एवं आपात स्थितियों में उपलब्ध कराया गया है।

इसके अतिरिक्त, पिछले 9 वर्षों से सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) सुविधा के अंतर्गत 2150 यूनिट डोनेशन तथा कोविड काल में 600 प्लाज्मा एफेरेसिस सेवाएं भी सफलतापूर्वक प्रदान की गई हैं।

इस अवसर पर डॉ. दीपक, डॉ. फिरोज, डॉ. सौम्याश्री एवं एडमिनिस्ट्रेटर वैभव श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह ने स्टाफ व स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना करते हुए रक्तदान के लक्ष्य को दोगुना करने का आह्वान किया। वर्तमान में यह सेंटर अत्याधुनिक तकनीकों के साथ पूर्वांचल का अग्रणी ब्लड सेंटर बन चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें