वाराणसी। एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, सुस्वाही, वाराणसी के लिए गर्व का अवसर रहा, जब संस्थान के 41 छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सफलता हासिल की। नोएडा स्थित प्रतिष्ठित Cogito IT Company द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 48 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 41 छात्रों का चयन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में संस्थान परिसर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जहां सभी छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर का वितरण संस्थान के सेक्रेटरी डॉ. हृदेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान छात्रों के चेहरों पर सफलता की खुशी साफ झलक रही थी और पूरा माहौल उत्साह से भरा हुआ नजर आया।

कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, रंजीत यादव, नेहा मैडम, धर्मेंद्र जी, अजय वर्मा, शनि तोमर सहित वाराणसी केंद्र के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही, उन्होंने बताया कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
अंत में, संस्थान ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि एसीएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के लिए प्रेरणादायक है और अन्य छात्रों के लिए एक मिसाल भी प्रस्तुत करती है।








