Search
Close this search box.

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से/होकर 94 होली विशेष ट्रेनें 510 फेरों में संचालित

वाराणसी। होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रिकॉर्ड संख्या में होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख शहरों के लिए कुल 94 होली विशेष ट्रेनें 510 फेरों में चलाई जा रही हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता (सियालदह), धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, गोंदिया, पुरी, राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, रांची, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर सहित अन्य प्रमुख नगरों के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।

होली के बाद वापसी यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए 64 होली विशेष ट्रेनें 342 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर 30 विशेष ट्रेनें 168 फेरों में संचालित हो रही हैं। इस प्रकार कुल 94 ट्रेनें 510 फेरों में यात्रियों को सेवा दे रही हैं।

गोरखपुर से कोलकाता (सियालदह-06 फेरे), आसनसोल (06), धनबाद (02), मुंबई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-32 व पुणे-32), नई दिल्ली (14), चंडीगढ़ (04), गुवाहाटी (नारंगी-12), रांची (10), वडोदरा (10), हैदराबाद (08), श्रीगंगानगर (10), जोधपुर (08) आदि के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

इसके अतिरिक्त गोमती नगर से जयपुर (खातीपुरा-08) व पुरी (मालतीपाटपुर-10), बढ़नी से अमृतसर (08), बनारस से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-08 व मुंबई सेंट्रल-08), छपरा से गोंदिया (02), मऊ से अंबाला कैंट (08), जोधपुर (10), वलसाड (04) व वडोदरा (12), गाजीपुर सिटी से पुणे (08), प्रयागराज रामबाग से अयोध्या कैंट (20), लालकुआं से राजकोट (10), कोलकाता (08) व किशनगंज (08), टनकपुर से अछनेरा (46) तथा काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल (10) के मध्य विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय नियमित ट्रेनों के साथ-साथ विशेष ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों की स्थिति की भी जांच अवश्य कर लें। ट्रेनों से संबंधित सभी जानकारी यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

    Leave a Comment

    और पढ़ें