दुद्धी, सोनभद्र। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर बैंक का कायाकल्प करने सोमवार कों शाखा – दुद्धी पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर सोनभद्र के ओजस्वी चेयरमैन डॉक्टर जगदीश पटेल व विशिष्ट अतिथिगण उपाध्यक्ष विपुल सिंह जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर, संचालक आलोपिक चंद अग्रवाल, संचालक बलदेव सिंह संचालक अवधेश कुमार सिंह पटेल शाखा संचालक संतोष कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव साथ हीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमाशंकर गौड़ की मौजूदगी में जब जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम द्वारा अन्नदाता किसानों के धान खरीद पर 15% धान मीलों के नाम पर खखरी (भूसा ) कहकर कटौती किए जाने का सनसनी खेज मामला मंच के उदबोधन में लाया गया।
प्रति उत्तर में विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष विपुल सिंह द्वारा वक्तव्य में इसे सीधे भ्रष्टाचार का मामला बताया साथ ही कहा कि ऐसे लोगों की सूची बनाकर भेजें जहां ऐसे धान खरीद क्रय केन्द्रो पर अन्नदाता किसानों से 15% की कटौती भूसा / खखरी के नाम पर कटौती किया जाना सीधे किसानों के साथ धोखाधड़ी है ऐसा कोई सरकार के द्वारा दिशा निर्देश नहीं है। ऐसे लोगों की शिकायत पर दोषियों कों बक्सा नहीं जाएगा।
किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाएं जाने की बात कही गई। जिसकी लिखित शिकायत अन्नदाता किसान करें। ज्ञात करना है कि पर्याप्त वर्षा के कारण धान की अच्छी पैदावार हुई और किसान ट्रैक्टरों पर धान लेकर सरकारी केन्द्रो का चक्कर काटते रहे।
15% भूसा के नाम पर कटौती से सहमें अन्नदाता आने पौने दाम में प्राइवेट खरीददारों को धान बेचने पर मजबूर हुए जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई। किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी का इंसाफ कब अन्नदाता को मिलेगा। किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिलाधिकारी सोनभद्र से उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है।







