गाजीपुर – बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही पर 39 अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाईगाजीपुर – बिजली बिल राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 39 अवर अभियंताओं (जेई) के खिलाफ विभिन्न स्तरों पर अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप की स्थिति है और अधिकारियों-कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है।अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4 अवर अभियंताओं का इंक्रीमेंट असंचयी प्रभाव से एक वर्ष के लिए रोक दिया गया है। वहीं 4 अन्य अवर अभियंताओं को एकमुश्त समाधान योजना में रुचि न लेने और लापरवाही बरतने पर चार्जशीट दी गई है। इसके अलावा ओटीएस योजना में ढिलाई दिखाने पर 18 अभियंताओं को कठोर चेतावनी पत्र जारी किया गया है।6 अवर अभियंताओं को मिसलेनियस चार्ज भी जारी किया गया है। इन पर आरोप है कि वर्ष 2025-26 में ट्रांसफार्मर क्षेत्रों में अधिक संख्या में ट्रांसफार्मर जलने के बावजूद उसका समुचित विवरण डिस्कॉम कार्यालय को नहीं भेजा गया और न ही ट्रांसफार्मर बचाने के प्रभावी उपाय किए गए। इसे गंभीर लापरवाही माना गया है।इसके साथ ही 15 अवर अभियंताओं को बिजली बिल राहत योजना में रुचि न लेने पर निंदा प्रविष्टि दी गई है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है, इसलिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। आगे भी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ब्यूरो चीफ गाजीपुर संजय यादव







