Search
Close this search box.

लखनऊ: 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी हत्यारोपी जीआरपी के हत्थे चढ़ा, नाम बदलकर गुजरात में रह रहा था

लखनऊ। Government Railway Police (जीआरपी) ने 14 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी संत कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को गुजरात के Ahmedabad से लखनऊ डिविजन की टीम ने दबोचा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर वर्ष 2012 में रायबरेली में तैनात एक रेलवे केबिन मैन की हत्या का आरोप था। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह नाम बदलकर परिवार के साथ अहमदाबाद में रह रहा था।

रोहित मिश्रा, एसपी जीआरपी के मुताबिक, मृतक के बेटे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कराई थी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। संत कुमार की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जीआरपी टीम को हाल ही में आरोपी के अहमदाबाद में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद विशेष टीम गठित कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ओमजीत यादव, उजाला संचार न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें