Search
Close this search box.

बैरिया क्षेत्र में सक्रिय झोला छाप चिकित्सकों ने एक और जिंदगी को छीना।

बलिया । बैरिया थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित शकील कटरा में संचालित एक नर्सिंग होम की है। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार ममता पत्नी विमलेश साह निवासी दलन छपरा थाना दोकटी अपनी डिलीवरी के लिए मायके के परिजनों के साथ रविवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा गयी थी। जहां पर चिकित्सको ने जांचोपरांत जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया। परिजन ममता को लेकर जिला चिकित्सालय जा रहे थे।

बैरिया डाकखाना के समीप पहुंचने पर शकील कटरा में संचालित नर्सिंग होम के संचालकों ने उन्हें रोककर अपने यहां ले जाकर भर्ती करा लिये। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के बाद परिजनों से 50,000 हजार रुपये जमा करा कर रात्रि में ही पेट चीरकर ऑपरेशन कर दिये। ऑपरेशन से बच्चा होने के बाद ममता की तबियत लगातार बिगड़ने लगी। उसे सांस लेंने में परेशानी व बेचैनी बढ़ती गयी।

परिजनों द्वारा चिकित्सक से इसकी जानकारी देने व बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजने के बार बार अनुरोध के बाद उसे नर्सिंग होम में ही रोके रखा। स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सक सहित नर्सिंग होम का संचालक व समस्त स्टाफ वहाँ से भाग निकला। ममता दोपहर 2 बजे के करीब बेड पर ही छटपटाते हुये दम तोड़ दिया। ममता की मौत की सूचना के बाद ससुराल व मायका के काफी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ उक्त नर्सिंग होम पर पहुंच कर जमकर बवाल काटा। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी मुहमद फहीम कोतवाल राजेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की लिखित तहरीर परिजनों द्वारा बैरिया पुलिस को दे दी गयी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी से पूछे जाने पर बताया कि तहरीर प्राप्त हो गयी है। आगे की कारवाई की जा रही है। मौके पर पहुंचकर उक्त नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है।

रिपोर्टर आनन्द मोहन मिश्रा बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें