गाजीपुर। नगशर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास सोमवार की सुबह हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने जा रहें बाइक सवार दो छात्र स्कूली बस की चपेट में आ गये जिससे एक की मौत हो गयी, दूसरा घायल हो गया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और दोनो छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, अस्पताल में चिकित्सको ने संदीप कुशवाहा 15 वर्ष को मृत घोषित कर दिया और मान सिंह 16 वर्ष का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश की जा रही है।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर








