बलिया । जनपद द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना गड़वार बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें आवेदिका के बैंक ऑफ बडोदा के खातें से दिनाँक- 11.12.2025 को कुल-20,000/- रूपये (शब्दो में- बीस हजार रूपये) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निर्देशन में थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप आज दिनाँक 24.02.2026 को आवेदिका जया वर्मा पत्नी विजय बहादुर वर्मा निवासी ग्राम सिंहाचवर नवोदय विद्यालय थाना गड़वार जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि 20,000/- रूपये मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना गड़वार पुलिस टिम बलिया
1 थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया
2 उ0नि0 अब्दुल हफीज साइबर प्रभारी थाना गड़वार बलिया ।
3 हे0का0 भीम कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर) थाना गड़वार बलिया।
4 आरक्षी विवेक कुमार यादव साइबर हेल्प डेस्क थाना गडवार बलिया।
5 आरक्षी अजित कुमार साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया ।
6 आरक्षी लवकुश गुप्ता साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया ।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया








