वाराणसी । 12 मार्च 2026 ; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को वाराणसी सिटी-मऊ रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन निरीक्षण स्पेशल वाराणसी सिटी -मऊ रेल खण्ड का निरीक्षण करते हुए मऊ पहुंचे इस दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड पर रेल पथ,बैलास्ट फैलाई,ओवर हेड ट्रेक्शन लाइन एवं पोल्स की मानक स्थिती तथा मार्ग में पड़ने वाले पुल/पुलियाओं,समपार फाटकों,अंडर पासों आदि का निरीक्षण किया ।
मऊ स्टेशन पहुँचने के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने मंडलीय अधिकारियों के साथ मऊ स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को कार्य की गति बढ़ाने का निर्देश दिया । इसी क्रम में उन्होंने मऊ स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं का संज्ञान लिया और ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की उपलब्धता,वाटर कूलर एवं पंखो के समुचित प्रबंधन का निर्देश दिया ।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मऊ यार्ड में पॉइंट सं 114 एवं 122 का पॉइंट्स एण्ड क्रासिंग निरीक्षण किया और पॉइंट्स की संरक्षा सुनिश्चित की । इसी क्रम में ट्रेनों के सुरक्षित और आरामदायक संचालन हेतु रख-रखाव, सफाई, और तकनीकी सुरक्षा (जैसे- ब्रेक सिस्टम, पहिए, अग्निशामक) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने मऊ कोचिंग डिपो में व्हील व्यास गेज, बफर ऊंचाई, और ब्रेक वैन एयर प्रेशर गेज, Centre Buffer Coupler (CBC) प्रणाली समेत डिपो में उपलब्ध विभिन्न उपकरणों एवं उनकी कार्य प्रणाली का विधिवत निरीक्षण किया और उपकरणों के अनुरक्षण एवं उनको सुनिश्चित स्थान पर रखने,डैमेज उपकरणों व् स्क्रैप सामग्री को हटाने तथा साफ-सफाई बनाये रखने का का निर्देश दिया ।

कोचिंग डिपो का गहन निरीक्षण किया और मऊ कोचिंग डिपो में ग्रीन बेल्ट के विकास हेतु नव विकसित पार्क अशोक वाटिका का उद्घाटन कोचिंग डिपो में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी श्री नीलेश यादव से फीता कटवाकर कराया। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने वाटिका का निरीक्षण किया और वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण की शुद्धता में अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई ।

अशोक वाटिका की साज-सज्जा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कोचिंग डिपो अधिकारी को 10000 रुपया पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री विकास कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री आयुष कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बालेन्द्र पाल,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) श्री अनुभव पाठक,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) श्री सौरभ राठौर,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एम रमेश कुमार,कोचिंग डिपो अधिकारी/मऊ श्री शाहजाद हसनैन सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक एवं सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित थे।










