Search
Close this search box.

नगर के 57 वार्डो में पेयजल पाइप लाईन परिवर्तन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के दिये निर्देश

नगर आयुक्त ने जलकल के सभी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 72 घंटे के भीतर प्राप्त शिकायतों का होगा निस्तारण
सीवर चेम्बर की होगी आनलाईन मानिटरिंग

वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के द्वारा आज जलकल विभाग के सभागार में जलकल के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में उपस्थित महाप्रबन्धक जलकल अनूप सिंह को निर्देशित किया गया कि नगर निगम सीमा के 57 वार्डो में पेयजल पाइप लाईन को बदले जाने का कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाय, पेयजल लाइन को बदले जाने के सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित सभी सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा इस बात का प्रमाणपत्र दिया जायेगा कि इसके अतिरिक्त अन्य कोई स्थान लाइन बदलने के लिये शेष नही है।

नगर आयुक्त द्वारा आई.जी.आर.एस. एवं 311 टोल फ्री नम्बर पर प्राप्त होने वाले शिकायतों की भी समीक्षा की गयी, तथा निर्देशित किया गया पूर्व में प्राप्त सभी शिकायतों को 72 घंटे के भीतर गुणवततापूर्ण निस्तारण कराया जाय साथ ही प्रतिदिन प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब न किया जाय।

नगर आयुक्त द्वारा सीवर चेम्बर के मरम्मत के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि मरम्मत होने वाले चेम्बरों का जियोटैग फोटो के साथ पूरा विवरण आनलाईन किया जाय, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भी जानकारी प्राप्त हो सके।

आगामी पड़ने वाले गर्मी को ध्यान में रखते हुये नगर आयुक्त द्वारा जलकल को निर्देशित किया गया कि आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्थानों को चिन्हित करें तथा उन स्थानों पर वाटर कूलर लगाये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ किया जाय। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि पुराने वाटर कूलर जो खराब होने की स्थिति में है, उसे कार्यवाही करते हुये एक माह में ठीक कराया जाय तथा सभी वाटर कुलरों का ए0एम0सी0 कराया जाय।

बैठक में महाप्रबन्धक जलकल अनूप सिंह, सचि जलकल विश्वनाथ, अधिशासी अभियन्ता रामअवतार सही सभी अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता और अवर अभियन्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें