Search
Close this search box.

साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता 01/02/2026 से अब तक साइबर ठगी के कुल 86 पीड़ितों को, ₹35,86,160/- की धनराशि कराई गई वापस

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा साइबर ठगी से पीड़ित नागरिकों को शीघ्र न्याय एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध संघन एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर) क्राइम अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी, पिपरी हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय,साइबर सेल साइबर क्राइम, पुलिस थाना एवं जनपद के समस्त थानो, पर गठित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अत्यंत सजगता, तकनीकी दक्षता एवं अथक प्रयासों के साथ-कार्यवाही की गई।

पुलिस,की निरंतर सुनियोजित एवं समयबद्ध कार्यवाही के परिणाम स्वरूप माह फरवरी दिनांक 01/02/2026 से अब तक साइबर ठगी से प्रभावित 86 पीड़ितों की, कुल ₹35,86,160/- की धनराशि तथा विगत माह जनवरी वर्ष में 2026 मे दिनांक 01/01/2026 से 31/01/2026 तक साइबर ठगी के कुल 48 पीड़ितों की, कुल ₹23,12,636/- की धनराशि, पीड़ितों के मूल बैंक खातों में सकुशल वापस कराया गया है।

यह उल्लेखनीय सफलता जनपदीय साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड करना डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण,तथा विभिन्न बैंकों से निरंतर,समन्वय स्थापित कर प्राप्त की गई है।

जनपद सोनभद्र पुलिस साइबर अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत न, केवल अपराधियों के विरूद्ध कठोर,विधिक कार्यवाही कर रही है बल्कि साइबर ठगी से पीड़ित आम जन, की धनराशि सुरक्षित वापस दिलाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

जनपद सोनभद्र पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है की किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं जिससे जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

सोनभद्र से विनय प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Comment

और पढ़ें