Search
Close this search box.

एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता रैली और पर्यावरण-स्वास्थ्य पर व्याख्यान का आयोजन

बलिया । श्री मुरली मनोहर टाउन पी.जी. कॉलेज, बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत 12 मार्च 2026 को शिविर के दूसरे दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह सर्वप्रथम सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल की साफ-सफाई की तथा एनएसएस के लक्ष्य गीत और उद्देश्य गीत का गान कर अपने दिन की शुरुआत की।

इसके बाद प्रथम पाली में स्वयंसेवकों ने इकाईवार अपने-अपने कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में गोद लिए गए ग्रामों में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांवों में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और मतदाता जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।

दोपहर में लगभग एक बजे सभी स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाएं तथा कार्यक्रम अधिकारियों ने एक साथ पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे सामूहिकता और अनुशासन की भावना को बढ़ावा मिला। इसके पश्चात बौद्धिक सत्र के अंतर्गत व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता टी.डी. कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मिट्टी और फसलों में रासायनिक पदार्थों के बढ़ते उपयोग का मानव जीवन और खाद्य श्रृंखला पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने इसके दुष्प्रभावों, चुनौतियों तथा संभावित समाधानों पर भी विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुधा राना ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुनेन्द्र पाल, डॉ. रमेश राय, डॉ. शैलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें