मिर्जापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ के पश्चिम भाग में बना अवैध गेट हुआ बंद, सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 पवन कुमार कश्यप ने कराया सराहनीय कार्य । सीएचसी के पश्चिमी छोर के गेट को बंद कर खिंचवाए दीवार, अवैध बने गेट से अवांछनीय तत्वों और नशेड़ियों का होता था।
जमावड़ा, अब सीएचसी में जुआरियों और नशेड़ियों के आवागमन पर लगेगा अंकुश, दीवार निर्माण में थानाध्यक्ष राजगढ़ वेद प्रकाश पांडेय और पुलिस टीम का भी रहा सहयोग, अस्पताल और मरीजों की सुरक्षा के दृष्टिगत डॉ पवन कुमार कश्यप और इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडेय के इस कार्य की क्षेत्रवासी कर रहे हैं सराहना ।








