Search
Close this search box.

वाराणसी में शंकराचार्य जी ने ‘अनासक्तिः’ पुस्तक का विमोचन किया, संपादक योगेश नाथ त्रिपाठी को दिया आशीर्वाद

वाराणसी । परम पूज्य शंकराचार्य जी के करकमलों द्वारा आध्यात्मिक पुस्तक ‘अनासक्तिः दुख से निवृत्ति का सूत्र’ का विधिवत विमोचन किया गया। यह पुस्तक शंकराचार्य जी के गूढ़ एवं ज्ञानवर्धक प्रवचनों का संकलन है, जिसे श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन हेतु पुस्तक का रूप दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण ग्रंथ का संपादन बटुक योगेश नाथ त्रिपाठी ने किया है।इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि उनके ही विद्यालय के छात्र रहे योगेश नाथ त्रिपाठी ने इस ग्रंथ का सफल संपादन किया है।

उन्होंने इसे संतोष का क्षण बताते हुए संपादक को आशीर्वाद दिया और भविष्य में भी इसी प्रकार आध्यात्मिक ग्रंथों के संपादन हेतु प्रेरित किया।

समारोह में प्रकाशन विभाग के प्रमुख रंजन शर्मा, सचिव किशोर दवे, डॉ. शशिकांत यादव, पंकज पांडेय तथा डॉ. निशिता सहित अनेक श्रद्धालु एवं विद्वान उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी संजय पांडेय उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें