बलिया । के नगरा क्षेत्र में राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या के बाद जनाक्रोश चरम पर पहुंच गया है। घटना से आहत स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की मांग की। हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।मार्च के दौरान युवाओं और नागरिकों में गुस्सा साफ दिखाई दिया। कई लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में भी वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उनका कहना था कि ऐसी घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।यह कैंडल मार्च डॉ. शैलेश चौहान, उमेश यादव, उत्तम चौहान और ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर न्याय की मांग को बुलंद किया और एकजुटता का संदेश दिया।
रिपोर्टिंग अवधेश यादव।







