मिर्जापुर । के अहरौरा नगर स्थित पट्टी खुर्द मोहल्ले के गोकुलधाम लान में भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। 31 मार्च और 1 अप्रैल को आयोजित इस शिविर में लगभग 60 कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक कार्यशैली, विचारधारा और पार्टी के इतिहास का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर को सात सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बौद्धिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। जनसंघ काल से लेकर वर्तमान तक भाजपा के विकास, उद्देश्य और सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को ‘नेशन फर्स्ट’ का मूल मंत्र देते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख दी गई।प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन काशी क्षेत्र के संयोजक नागेश्वर पांडे ने किया। विभिन्न सत्रों में हरिशंकर सिंह पटेल, संजय भाई पटेल, दिनेश वर्मा और दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
समापन अवसर पर विधायक एवं पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। शिविर में मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टिंग अनुप कुमार।







