Search
Close this search box.

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर अघोरेश्वर महाविभूति स्थल में दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 90 बच्चों को मिला लाभ

चंदौली । पड़ाव ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर अघोरेश्वर महाविभूति स्थल, गंगा तट, पड़ाव स्थित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क ऑटिज्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री सर्वेश्वरी समूह, पड़ाव, वाराणसी के सौजन्य से पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित हुआ।

शिविर में कुल 90 बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। इनमें ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी सहित विभिन्न दिव्यांगताओं से ग्रस्त बच्चे शामिल रहे। वाराणसी और चंदौली के अलावा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं रायबरेली से भी अभिभावक अपने बच्चों के उपचार हेतु पहुंचे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन-आरती के साथ संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा किया गया। शिविर में न्यूरोथैरेपिस्ट मणिलाल विश्वकर्मा एवं उनकी टीम सहित कई विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार एक्टिविटी रूम आकर्षण का केंद्र रहा, जहां शांत वातावरण में गेम थेरेपी के माध्यम से बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस संस्थान में प्राकृतिक चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, एक्यूपंक्चर एवं विशेष बाल चिकित्सा के जरिए गंभीर रोगों का उपचार किया जा रहा है, जिससे देशभर के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली उत्तर प्रदेश वाराणसी।

Leave a Comment

और पढ़ें