Search
Close this search box.

नगर की बदहाल व्यवस्था पर फूटा आक्रोश डबल इंजन सरकार में भी क्यों पिछड़ा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर संतोष कुमार पाठक ने उठाए सवाल, सिक्स लेन सड़क व टैक्स राहत मांग

चन्दौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की बदहाल नगर व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ऑफिस इंचार्ज एवं एसडीएम विजय त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए नगर की जर्जर सड़कों, टूटी नालियों और खराब सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

पाठक ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा कई गुना बढ़ा हुआ “स्वकर” वसूला जा रहा है, जबकि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब गलियां टूटी हों, नालियां जाम हों और जगह-जगह गंदगी फैली हो, तो जनता टैक्स क्यों दे? कई घरों में पानी की सुविधा नहीं है, फिर भी उनसे वॉटर टैक्स लिया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने “डबल इंजन सरकार” पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश और स्थानीय स्तर पर सत्ताधारी दल होने के बावजूद नगर की स्थिति दयनीय बनी हुई है। नगर के हर वार्ड में टूटी सड़कें, बहता नाली का पानी और कूड़े का अंबार आम समस्या बन चुकी है, जिसके कारण नगर को “सी कैटेगरी” में रखा जाना बेहद शर्मनाक है।

संतोष कुमार पाठक ने सिक्स लेन सड़क निर्माण की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इसके लिए आया धन सही ढंग से उपयोग नहीं हो रहा और फोरलेन को ही दोबारा बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और घटिया गुणवत्ता का भी आरोप लगाया तथा चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो नगरवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें