वाराणसी । के लोहता थाना क्षेत्र स्थित केराकतपुर निवासी वैष्णवी देवी ने अपनी मां विजया सिंह और सौतेले पिता अजीत कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वैष्णवी का कहना है कि पिता स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह की मृत्यु के बाद उनकी मां ने अजीत कुमार सिंह से दूसरी शादी कर ली है और अब दोनों मिलकर परिवार की संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
आरोप है कि मां और सौतेले पिता दोनों सगी बहनों तथा उनकी नानी को रास्ते से हटाकर पूरी संपत्ति बेचने की साजिश रच रहे हैं। वैष्णवी ने आशंका जताई कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोहता थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।







