गांव के मुखिया का आ.रो पर नहीं हस्ताक्षर
ग्राम पंचायत टेंडर प्रशासन का बड़ा खेला, जांच की उठी मांग
दुद्धी (सोनभद्र)। खंड विकास दूधी के क्षेत्रीय गांव में इस वर्ष 2026- 27 में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों एवं गांव के विकास के लिए बनाई गई योजना के तहत प्रत्येक वर्ष अल्पकालीन निविदा प्रकाशन किया जाता रहा है, जिसे लेकर दुद्धी विकासखंड में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सेक्रेटरी व पुराने सप्लायरों के द्वारा साठ गांठ कर सभी गांव के टेंडर प्रकाशन हेतु केवल दो दैनिक अखबार इसमें एक दैनिक अखबार एवं दूसरा संध्याकालीन अखबार है, वह भी एक ही गांव के चहेतों को बंद कमरे में बैठाकर, सेटिंग कर पीडीएफ से अखबार में ग्राम पंचायतों की टेंडर प्रकाशित हो रहा है, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वही ग्राम प्रधान जब सुबह अखबार में प्रकाशित अपने गांव के निविदा टेंडर छपे हुए देख रहे हैं, तो अपना माथा पकड़ ले रहे हैं और कह रहे हैं कि जब हमने कोई टेंडर प्रशासन पर हस्ताक्षर नहीं किया और ना ही इसकी कोई जानकारी है, तो अखबार में बिना सूचना के टेंडर नोटिस कैसे छप गई, यह जांच का विषय है।
सेक्रेटरी और सप्लायर के द्वारा गुड़ा ,गणित कर हम सभी प्रधान गणों के साथ अभी से यह मान कर मनमानी कार्य किया जा रहा है कि अब हम प्रधानगणों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जबकि अभी ऐसी कोई भी सूचना सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों के लिए नहीं जारी हुई है।
ग्राम प्रधानों ने अब तक प्रकाशित हुए टेंडर को निरस्त कर निष्पक्ष पूर्ण जांच और सही तरीके से जांच कर कर लोकल क्षेत्र में आ रहे ,दैनिक सभी अखबारों को टेंडर देकर प्रकाशित किया जाए, जिससे पारदर्शिता रहे और कोई भी व्यक्ति गांव से जुड़कर गांव का विकास निष्पक्ष रूप से करें, वही गांव के टेंडर प्रकाशित हो चुके हैं, उन गांव के प्रधान गणों ने जिला अधिकारी महोदय से दुद्धी विकासखंड में फर्जी तरीके से प्रकाशित हो रहे टेंडर प्रकाशन की मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जांच कराए जाने की मांग किया है।








