वाराणसी । कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित डायनेमिक इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंटोनमेंट बोर्ड वाराणसी के सीईओ सत्यम मोहन एवं विशिष्ट अतिथि कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा मोहिनी शर्मा द्वारा “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्यम मोहन ने विद्यालय प्रबंधक को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि छोटे से स्थान पर स्थापित यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने छात्रों को मेहनत से पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
वहीं थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों का भी विकास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार गुप्ता, प्रिंसिपल मधुपाल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में अलका तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।








