अयोध्या । के राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह धार्मिक आयोजन स्वामी जीयर जी महाराज के सानिध्य में चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर सिंह द्वारा की जा रही थी।आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तेजी से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।फिलहाल प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।







