Search
Close this search box.

गाजीपुर के नंदगंज में तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर में मारी टक्कर, चालक और मजदूर गंभीर रूप से घायल

गाजीपुर । नन्दगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी–गोरखपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नैसारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और डिवाइडर पर लगे पौधों की सिंचाई कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर लगाए गए फूल-पौधों की सिंचाई के लिए ट्रैक्टर-टैंकर सड़क किनारे खड़ा किया गया था। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने नियंत्रण खो दिया और सीधे ट्रैक्टर-टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को संभाला।

घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल दोनों व्यक्ति मरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें