Search
Close this search box.

नीमा के भव्य होली मिलन समारोह में रंग, उमंग और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) द्वारा सोमवार को होटल स्प्रिंग स्काई में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अशोक राय (क्षेत्रीय अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ) और डॉ. अजय तिवारी (मानसिक रोग विशेषज्ञ) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वाई. के. राय, डॉ. अनिल यादव, श्रीमती विनीता अग्रहरि तथा डॉ. के. एन. पाण्डेय उपस्थित रहे।समारोह का वातावरण पूरी तरह होली के रंगों, उल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मधुर गीतों और संगीत की धुन पर लोग उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए, जिससे पूरा माहौल रंगीन और जीवंत हो उठा।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत करते हुए नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ. पी. सिंह ने कहा कि होली का पर्व हमें प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

यह त्योहार समाज में आपसी दूरी को मिटाकर दिलों को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि होली हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक नई शुरुआत करने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करती है।

इस अवसर पर डॉ. वाई. बी. सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. सी. बी. सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. तनु सिंह, डॉ. श्वेता पाण्डेय, डॉ. अरुण स्वामी, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. सत्यपाल यादव, डॉ. पल्लव प्रजापति, डॉ. विजय शंकर, डॉ. नीरज, डॉ. बी. लाल, डॉ. रजत, डॉ. भारत जायसवाल, डॉ. पवन, श्रीमती अनिता कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में रंग, उमंग और अपनत्व का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसने सभी के मन में होली की खुशियों को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें