Search
Close this search box.

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक वारण्टी गिरफ्तार

मीरजापुर जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यह अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को उप-निरीक्षक राघवेन्द्र राय अपनी पुलिस टीम के साथ विजयपुर गांव पहुंचे।

पुलिस ने रमेश पुत्र राजा, निवासी विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 लोगों का किया गया चालान

जनपद में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के अंतर्गत कुल 16 लोगों का चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार थानों के अनुसार चालान किए गए लोगों की संख्या इस प्रकार है। थाना कोतवाली कटरा से 5 लोग, थाना कोतवाली देहात से 1 व्यक्ति, थाना पड़री से 2 लोग, थाना लालगंज से 1 व्यक्ति, थाना अदलहाट से 2 लोग, थाना अहरौरा से 4 लोग और थाना राजगढ़ से 1 व्यक्ति का चालान किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जनपद में शांति बनाए रखना और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना है।


Leave a Comment

और पढ़ें