Search
Close this search box.

गुरुग्राम में युवती को जलाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। गुरुग्राम में 19 वर्षीय युवती के साथ गंभीर मारपीट और जलाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक शिवम को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता, जो मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली बताई जा रही है, वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है। युवती ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उस पर सैनिटाइज़र डालकर आग लगा दी। साथ ही उस पर चाकू से हमला करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी गर्लफ्रेंड के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना के बाद घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें