Search
Close this search box.

थाना जमालपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.02.2026 को वादी नरेश पुत्र नान्हू निवासी सिकरा ओड़ी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर द्वारा मोटरसाइकिल चालक के विरूद्ध वादी के प्रपौत्र बादल उम्र करीब-10 वर्ष के साइकिल से सामान लेने जाते समय धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-36/2026 धारा 281,106(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जमालपुर को निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 01.04.2026 को उप निरीक्षक शेषमणी राय मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामकुमार उर्फ पतालू पटेल पुत्र स्व0राजाराम पटेल निवासी गोविन्दपुर भदावल थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत धारा 281,105 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक

महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान कर किया जा रहा जागरुक