Search
Close this search box.

छपरा जंक्शन पर महिला यात्री से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल लगातार रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चला रहा है। यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में की जा रही है।

इसी क्रम में 5 फरवरी 2026 को रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी (छपरा) की टीम छपरा जंक्शन पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इस दौरान ट्रेन संख्या 13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस के छपरा पहुंचने पर एक व्यक्ति को जनरल कोच से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से एक महिला यात्री का चोरी किया हुआ लेडीज पर्स, दो आधार कार्ड, एक रेडमी मोबाइल फोन, बच्चों के हाथ का चांदी का एक जोड़ा ब्रेसलेट और 3470 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह सामान उसने ट्रेन में एसी कोच में चढ़ते समय एक महिला यात्री से चोरी किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्यामजने कुमार, निवासी थाना जोगबनी, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है।

आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस, छपरा के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें