Search
Close this search box.

ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति बनाए रखने हेतु पीस कमेटी बैठक संपन्न सख्त सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी । चन्दौली डीडीयू नगर, आगामी ईद और रामनवमी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी स्थिति में कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि चाहे अलविदा की नमाज हो या ईद की नमाज, सभी धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित परिसरों के अंदर ही संपन्न कराए जाएंगे। परिसर के बाहर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी।

यदि किसी को बाहर किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करना है, तो इसके लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि रामनवमी या ईद के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या या विवाद की आशंका हो, तो उसे तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।नगर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाएगा।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें