Search
Close this search box.

गाजीपुर में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन सख्त, जांच के आदेश से मचा हड़कंप, कार्रवाई की उम्मीद

गाजीपुर । जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने ऐसे भट्ठों की जांच कर तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।सूत्रों के अनुसार, जिले में सैकड़ों की संख्या में ईंट भट्ठे बिना प्रदूषण बोर्ड की अनुमति और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी किए संचालित हो रहे हैं।

यह भट्ठे न केवल नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए हैं।प्रशासन द्वारा विशेष रूप से मनिहारी क्षेत्र में संचालित जैसे सहारा ईंट उद्योग, वीएनआर ईंट उद्योग और दया ईंट उद्योग को जांच के दायरे में लिया गया है।इन भट्ठों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ये भट्ठे गांव के बीचों-बीच स्थापित हैं।

कई स्थानों पर कंपोजिट विद्यालय महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जबकि घनी आबादी भी बेहद करीब है। ऐसे में भट्ठों से निकलने वाला धुआं बच्चों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा हैग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते ये अवैध भट्ठे वर्षों से फल-फूल रहे हैं।

अब जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है, तो लोगों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है।आखिर किसके संरक्षण में बिना रजिस्ट्रेशन के ये अवैध ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं?क्या जिम्मेदार विभागों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा था?अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहती है या वास्तव में अवैध भट्ठों पर ताला लगाकर पर्यावरण और ग्रामीणों को राहत दी जाती है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें