गाजीपुर । जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र स्थित महमदपुर ढेबुआ गांव में उस समय अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया, जब उपजिलाधिकारी जखनिया के निर्देश पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सोमरू कुशवाहा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर चकमार्ग के सीमांकन की कार्रवाई शुरू की गई।

तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चकमार्ग की विधिवत नापी कर उसका सीमांकन सुनिश्चित किया।तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने बताया कि चकमार्ग का नवीनिकरण (नवी) कर दिया गया है और सीमांकन की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब आगे की आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह, कृपाशंकर मौर्य, लेखपाल अरुण सिंह, प्रवीण कुमार, हरि गोविंद कुशवाहा एवं सौरभ सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिरनो थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। अधिकारियों के अचानक गांव पहुंचने से ग्रामीणों में खलबली मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
उमेश यादव रिपोर्टिं गाजीपुर।








