Search
Close this search box.

वाराणसी में अधिवक्ताओं का स्नेह मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का लिया संकल्प

वाराणसी। कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में होली एवं ईद के उपलक्ष्य में गंगा-जमुनी तहजीब के तहत भव्य “अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह” का आयोजन किया गया। सायं 3 बजे से 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हजारों अधिवक्ताओं की सहभागिता रही, जहां प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समारोह में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान गुलाब की पंखुड़ियां एक-दूसरे पर डालकर तथा गुलाब का फूल भेंट कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में बनारस की प्रसिद्ध ठंडई और सेवई का भी सभी ने आनंद लिया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं दि बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रसाद सिंह ने अतिथियों एवं सांस्कृतिक कलाकारों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर दि सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, कृपा शंकर राय “बबुआ”, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, राधामोहन त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ सिद्दिकी, शैलेन्द्र राय, रमेश कुमार सिंह, देव प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रमा प्रसाद सिंह, मनोज कुमार राय, नित्यानंद राय (पूर्व महामंत्री), अजय शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, दीपक राय “कान्हा”, मनोज यादव, अभय सिंह “मिंटू”, रामाश्रय पटेल, दिलीप मिश्रा, गगन प्रकाश यादव, बीपी सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें